बाबा बागेश्वर ने करवाचौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’, व्रत रखना चाहिए या नहीं सवाल पर दिया मजेदार जवाब, लगे ठहाके

Edited By meena, Updated: 28 Oct, 2026 04:48 PM

baba bageshwar declared karva chauth as  husband worship day

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा नगर में इन दिनों बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात दिवसीय श्रीराम कथा चल रही है...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा नगर में इन दिनों बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात दिवसीय श्रीराम कथा चल रही है। 24 से 30 अक्टूबर तक चलने वाली इस कथा के दौरान 26 अक्टूबर को 'सीधी बात' सेशन में एक समर्थक ने करवा चौथ के व्रत को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर बाबा का मजेदार और तंजिया अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कथा के दौरान एक भक्त ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया कि उसकी नई-नई शादी हुई है, तो क्या इस बार उसकी पत्नी करवा चौथ का व्रत रख सकती है या नहीं? इस पर ठहाके लगाते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमने तो करवा चौथ का नया नाम 'खसम पूजन दिवस' रख लिया है। उन्होंने आगे कहा कि व्रत रखना चाहिए, पाश्चात्य संस्कृति के इस दौर में शास्त्रों में भले ही इसका बहुत कड़ा विधान न मिलता हो, लेकिन एक संकल्प जरूर लेना चाहिए।

बाबा ने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि सिर्फ एक दिन व्रत रखकर बाकी के 364 दिन पतियों को यह ताने नहीं मारने चाहिए कि "कहां से मिल गए, कौन से मुहूर्त में शादी हुई थी, इससे अच्छा तो हम ऐसे ही मर जाते"। उन्होंने संदेश दिया कि जिस शिद्दत और साधना के साथ पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ के दिन प्रार्थना की जाती है, वैसी ही भावना बाकी के पूरे साल भी बनी रहनी चाहिए, तभी करवा चौथ का व्रत सार्थक और सफल है।

बहरहाल, करवा चौथ और पति-पत्नी के रिश्ते पर दिया गया बाबा बागेश्वर का यह अनोखा और हास्य से भरपूर बयान इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!