Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2023 07:15 AM

एयरफोर्स के जवानों का ग्रुप पिकनिक मनाने के लिए धनोरा पारसडोह में शुक्रवार को गया था। इस दौरान दो जवान नहाने के लिए झरने के पास चले गए और गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। दोनों जवानों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया था। एसडीईआरएफ की टीम ने...
बैतूल (विनोद पातरिया): एयरफोर्स के जवानों का ग्रुप पिकनिक मनाने के लिए धनोरा पारसडोह में शुक्रवार को गया था। इस दौरान दो जवान नहाने के लिए झरने के पास चले गए और गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। दोनों जवानों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया था। एसडीईआरएफ की टीम ने दोनों जवानों के शव आज शनिवार को खोज लिए हैं।
आठनेर थाना प्रभारी राजन उइके ने बताया कि एयरफोर्स के दो जवानों के पारसडोह में डूबने की सूचना मिलने के बाद एयरफोर्स और पुलिस के आला अधिकारी सहित एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों जवानों की तलाश प्रारंभ की लेकिन शुक्रवार देर शाम तक टीम को सफलता नहीं मिल पाई थी। आज शनिवार को एक जवान का शव प्रात: 9 बजे और दूसरे का 10 बजे मिल गया है।

थाना प्रभारी उइके ने बताया कि शनिवार को विकास पिता विष्णुदत्त (23) और योगेंद्र धाकड़ उम्र (23) दोनों एयरमेन की पोस्ट पर एयरफोर्स आमला में पदस्थ थे। यह अपने साथ के करीब 8 जवानों के साथ पिकनिक मनाने के लिए धनोरा पारसडोह गए थे। पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध इस स्थल पर खतरनाक पानी का डोह (खोह) है। नहाते समय इसी में चले जाने से दोनों जवानों की मौत हुई है।
होमगार्ड कमांडेंड आईपी उपनारे ने बताया कि दोनों शवों को आमला एयरफोर्स ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि एसडीईआरएफ के 6 जवानों ने एयरफोर्स टीम के साथ करीब 9 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया जिसके बाद दोनों जवानों के शव बरामद हो सके हैं।