जिस डेड बॉडी को लावारिस समझकर पुलिस ने दफनाया...परिजनों ने कब्र खुदवाई तो गायब मिली लाश...

Edited By meena, Updated: 24 Dec, 2022 04:24 PM

dead body disappeared from grave in rewa

रीवा के जवा थाना क्षेत्र से बेहद हैरान कर देने वाला वाला मामला सामने आया है। जहां 2 दिन पहले प्रशासन द्वारा दफनाई महिला की लाश अचानक गायब हो गई। लाश गायब होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

रीवा (सुभाष मिश्रा): रीवा के जवा थाना क्षेत्र से बेहद हैरान कर देने वाला वाला मामला सामने आया है। जहां 2 दिन पहले प्रशासन द्वारा दफनाई महिला की लाश अचानक गायब हो गई। लाश गायब होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। महिला के परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि प्रशासन ने महिला के शव को दफनाया नहीं गया बल्कि कहीं फेंक दिया। यही कारण है कि उन्हें लाश नहीं मिल रही है।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला

उमरिया जिले की रहने वाली कविता वाधवानी अपने घर से 16 दिसंबर को लापता हो गई। जांच में पता चला कि 18 दिसंबर को रीवा जिले के डभौरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना से महिला के परिजन अनजान थे। स्थानीय पुलिस ने जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का पीएम कराया और अज्ञात शव होने के चलते उसे बरहुली ठकुरान गांव के जंगलों में दफना दिया।

इसी बीच समाचारों के माध्यम से महिला के परिजनों को महिला के मृतक होने की जानकारी लगी। तो उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक टीम से महिला की पहचान की। लेकिन जब प्रशासन द्वारा दफनाई गई जगह पर जब परिजन पुलिस के साथ पहुंचे तो पर कोई लाश मिली ही नहीं थी। महिला का शव अचानक गायब हो गया जिस पर अब महिला के परिजनों ने प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस की टीम महिला की शव तलाश में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!