युग पुरुष आश्रम में बच्चों की मौत के सवाल पर डिप्टी सीएम बोले- फिडबैक लेकर ही कुछ बोल पाएंगे

Edited By meena, Updated: 06 Jul, 2024 04:27 PM

deputy cm s statement on the question of death of children in yug purush ashram

इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में बच्चों की मौत और बीमार होने की घटना पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने...

इंदौर ( सचिन बहरानी ) : इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में बच्चों की मौत और बीमार होने की घटना पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री शुक्ल ने कहा कि इस मामले में जानकारी लेकर ही कुछ बोलेंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जानकारी आई है कि पूरी जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा, वही मंत्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और आश्रम से जुड़ी गतिविधि में अगर किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि युग पुरुष आश्रम में दूषित पानी पीने से दिव्यांग बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। 6 बच्चों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल में अब भी 50 से ज्यादा बच्चों का इलाज जारी है। घटना के बाद प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था। जांच में आश्रम में कई अनियमिताएं सामने आई थी। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आश्रम को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में तीन दिन का वक्त आश्रम को दिया गया है। आश्रम की तरफ से संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं आने के बाद कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!