वीडी शर्मा बोले- देश में जयचंदों में सबसे बड़ा नाम दिग्विजय सिंह, हमेशा देश विरोधी बात करते हैं

Edited By meena, Updated: 01 Apr, 2024 04:10 PM

digvijay is the biggest name among the jaichands in the country vd shrama

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला...

भोपाल (विनित पाठक): बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। शर्मा ने कहा कि देश में जयचंदों के नाम में सबसे बड़ा नाम दिग्विजय सिंह का है। दिग्विजय सिंह हमेशा आतंकवादियों के समर्थन में देश विरोधी बात करते हैं। दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं, हमेशा दिग्विजय सिंह ईवीएम को लेकर झूठ बोलते हैं।

PunjabKesari

वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपनी हार पहले ही स्वीकार कर लेते हैं और ठीकरा ईवीएम मशीन पर फोड़ते हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह हार नजदीक देख घबराए दिग्विजय सिंह अभी से हार का बहाना ढूंढ़ रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी में छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम आकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशाली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ली, हम सभी भारतीय जनता पार्टी में मिलकर मध्य प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करेंगे। 400 पार का लक्ष्य जीतेंगे और मध्य प्रदेश में भी इस बार भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के साथ सभी लोकसभा सीट जीतेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!