दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, कहा- कुछ दिन किसी से नहीं मिल पाऊंगा

Edited By meena, Updated: 20 Aug, 2024 01:33 PM

digvijay singh tested positive for corona

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं...

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की।

राज्यसभा सदस्य ने पोस्ट में कहा, "मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिन आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय तक किसी से नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोविड से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।" इससे पहले जनवरी 2022 में उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!