‘भाजपा स्पष्ट करे, कि क्या वे नाथूराम गोड़से को देशभक्त मानते हैं या नहीं’?

Edited By Vikas kumar, Updated: 03 Oct, 2019 04:07 PM

digvijaya singh attacks on bjp

गांधी जयंती पर बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश भर में रैली का आयोजन किया। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेता गांधी के बताए मार्ग पर चलने की बात करते जनकर आए। साथ ही गांधी की विचारधा,....

भोपाल: गांधी जयंती पर बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश भर में रैली का आयोजन किया। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेता गांधी के बताए मार्ग पर चलने की बात करते जनकर आए। साथ ही गांधी की विचारधारा को लेकर राजनीति भी की। भाजपा की रैली पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि 'बीजेपी स्पष्ट करे के वह नाथूराम गोड़से को देशभक्त मानती है या नहीं'।

 

 

 

 

 


दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। दिग्गी ने कहा कि 'भाजपा ने तय किया है कि उनके नेता गण 2 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक पंचायतों में 150 किमी की पद यात्रा करेंगे। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि भाजपा को महात्मा गांधी की याद तो आई। मेरा उन्हें सुझाव है कि गांधी जी के जो प्रमुख सामाजिक परिवर्तन के विषय थे उन पर वे जनता में चर्चा अवश्य करें। छुआ-छूत के खिलाफ और दलितों को मंदिरों में प्रवेश, ग्राम स्वराज्य, हिन्दू मुस्लिम एकता व साम्प्रदायिक सद्भाव नशा बंदी। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये कि यदि वे नाथूराम गोडसे को देश भक्त मानते हैं तो उन सभी को जो गोडसे को महात्मा गांधी का हत्यारा मानते, भाजपा की पद यात्रा का विरोध करना चाहिये'।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!