धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में पलटा डीजे, ब्रिज पर चढ़ने के दौरान हादसा, 5 लोग घायल

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Nov, 2024 11:44 AM

dj overturns in niwari five people injured

निवाड़ी जिले में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की पदयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है।

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की पदयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। जहां इस हादसे में 5 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका ईलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा निवाड़ी में मंडी के पास उस समय हुआ जब पदयात्रा में शामिल एक डीजे पुल पार कर रहा था और डीजे के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी चल रही थी। तभी वह हादसे का शिकार हो गया DJ पलट गया। जहां इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया और हादसे में घायल लोगों को अस्पाल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

यहां बुधवार को सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा जब निवाड़ी में प्रवेश कर रही थी इसी दौरान स्थानीय भक्त डीजे के साथ शामिल हुए। जहां यह DJ जैसे ही मंडी के पास पहुंचा तो पुल पार करते समय असंतुलित होकर पलट गया। और DJ पर सवार 5 लोग घायल हो गए। इन सभी को तत्काल साथ चल रही एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर सभी का ईलाज किया जा रहा है।

PunjabKesariमामले में अस्पताल के BMO डॉ. आरसी मलारिया ने बताया कि सभी की हालत ठीक है और खतरे से बाहर है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सहयोगी और सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद कर उनका हाल जाना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!