MP में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी बेटे ने मां की गर्दन पर किए 5 वार, मौके पर मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Apr, 2026 01:32 PM

drunk son kills elderly mother with axe in khargone

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के Khargone अंतर्गत आने वाले Bhikangaon क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है

खरगोन। (रामेश्वर बड़ोले): मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के Khargone अंतर्गत आने वाले Bhikangaon क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत्त एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 80 वर्षीय बुजुर्ग मां की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने मां की गर्दन पर 4 से 5 बार वार किए, जिससे मौके पर ही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के समय महिला घर में अकेली थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा लंबे समय से शराब का आदी था और अपनी मां की देखभाल को लेकर परेशान रहता था। इसी तनाव और नशे की हालत में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे विष्णु भील को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!