सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का इंदौर में विरोध, युवक कांग्रेस ने ED कार्यालय में किया हंगामा, पोती कालिख

Edited By meena, Updated: 26 Jul, 2022 03:46 PM

ed s questioning of sonia gandhi protested in indore

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी कार्यालय पर पूछताछ के लिए बुलाने वाला मामला अब प्रशासन के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है। सोनिया गांधी को दूसरी बार ईडी कार्यालय बुलाने पर भड़के कांग्रेसियों ने इंदौर में आज जमकर हंगामा किया।

इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी कार्यालय पर पूछताछ के लिए बुलाने वाला मामला अब प्रशासन के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है। सोनिया गांधी को दूसरी बार ईडी कार्यालय बुलाने पर भड़के कांग्रेसियों ने इंदौर में आज जमकर हंगामा किया। युवक कांग्रेस ने इंदौर स्थित ईडी कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का नाम बदल भाजपा कार्यालय करने की कोशिश की। कांग्रेस की इस होने वाली हलचल की जानकारी पुलिस को लग गई थी युवा कांग्रेस के ईडी कार्यालय पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में पुलिस बल ईडी कार्यालय जा पहुंचा। इस दौरान युवक कांग्रेस और पुलिस की जमकर झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता निखिल वर्मा को मामले में पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए युवक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश कांड और पूर्व विधायक अश्विन जोशी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कमिश्नर हरी नारायण चारी से मिले।

PunjabKesari

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईडी द्वारा पूछताछ के विरोध में आज इंदौर यूथ कांग्रेस ने इंदौर के पालिका प्लाजा ईडी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ईडी कार्यालय पर युवा कांग्रेस द्वारा ईडी दफ्तर के बोर्ड पर कालिख पोत दी। इस दौरान युवक कोंग्रेस द्वारा ईडी कार्यालय का नाम बदलकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रखने की कवायद की गई। हंगामे के दौरान पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस पर लाठीचार्ज भी किया। साथ ही एक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।

PunjabKesari

दरअसल, इंदौर के पालिका प्लाजा स्थित ईडी कार्यालय पर आज यूथ कांग्रेस द्वारा कार्यालय का नाम बदलकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का बैनर लेकर पहुंचे। यूथ कांग्रेसियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान कांग्रेस के युवा अध्यक्ष रमीज खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा लगातार षडयंत्र पूर्वक कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है। इसी के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेसी इंदौर के पालिका प्लाजा स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। जहां ईडी कार्यालय बोर्ड को कालिख पोती गई। इस दौरान पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। नाराज यूथ कांग्रेसियों ने ईडी कार्यलय के बाहर ही कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए धरना दे दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!