Edited By meena, Updated: 15 Feb, 2025 07:48 PM

ईओडब्ल्यू जबलपुर ने शनिवार सुबह मंडला जिले में चिटफंड कंपनी के संचालक शिव झारिया के घर छापेमारी की...
मंडला (अरविंद सोनी) : ईओडब्ल्यू जबलपुर ने शनिवार सुबह मंडला जिले में चिटफंड कंपनी के संचालक शिव झारिया के घर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खुलासा हुआ कि चिटफंड कंपनी का संचालक जिले की नगर परिषद बिछिया में दैनिक वेतन भोगी भी है। शिवानी इंडिया निधि लिमिटेड और माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड का संचालन करते थे। ईओडब्ल्यू ने झारिया के यहां आय से आधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू की है।
शिव झारिया नगर परिषद बिछिया में लाखों के गबन में आरोपी था जो अभी जमानत पर है। ईओडब्ल्यू टीम को जांच के दौरान 3 करोड़ की चल अचल संपति मिली है। शिव झारिया का ऑफिस मंडला, बम्हनी, नारायणगंज और इनके घर के ऊपर भी है। ईओडब्ल्यू अधिकारी ने कहा कि जांच में जो निकल कर आएगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।