एक्जिक्यूटिव इंजीनियर का जिला पंचायत अधिकारी,कर्मचारियों पर खुलासा ! बोले- जिला पंचायत में बैठे बाबू पूरे रीवा के दलाल बन गए हैं!

Edited By Desh sharma, Updated: 10 Sep, 2025 05:07 PM

executive engineer entangled district panchayat officer and employees

एक्जिक्यूटिव इंजीनियर का जिला पंचायत अधिकारी,कर्मचारियों पर खुलासा ! बोले- जिला पंचायत में बैठे बाबू पूरे रीवा के दलाल बन गए हैं!

रीवा(गोविंद सिंह):रीवा से एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक-2 के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर एसबी रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इंजीनियर रावत ने जिला पंचायत अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रावत ने कहा है कि जिला पंचायत में बैठे बाबू पूरे रीवा के दलाल बन गए हैं। पैसे लेकर फाइलें दबा दी जाती हैं, जिससे जांच और कार्रवाई दोनो ठप्प हो जाते है।

PunjabKesari

रावत ने यहां तक कह दिया कि जब तक ये अधिकारी पद पर बने रहेंगे, किसी भी शिकायत पर कार्रवाई संभव नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा  कि सैकड़ों शिकायतें और भ्रष्टाचार के मामले वर्षों से दबे पड़े हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!