नहीं रहे फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे, 4 दिन पहले लिखा था अंतिम लेख

Edited By meena, Updated: 02 Mar, 2022 03:48 PM

film critic jaiprakash chouksey is no more

जाने-माने फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे नहीं रहे। आज सुबह सवा 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। आज शाम 5 बजे सायाजी के पीछे स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बॉलीवुड की कई...

इंदौर(सचिन बहरानी): जाने-माने फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे नहीं रहे। आज सुबह सवा 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। आज शाम 5 बजे सायाजी के पीछे स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के साथ चौकसे के नजदीकी रिश्ते थे।
 

चौकसे की उम्र 83 वर्ष थी और पिछले कुछ दिनों से वे गंभीर रूप से बीमार थे। चौकसे के कई आलेख व फिल्म समीक्षा देश की प्रमुख फिल्म पत्रिकाओं व अखबारों में प्रकाशित हुईं हैं। हाल ही में उन्होंने एक अखबार के लिए लोकप्रिय कॉलम पर्दे के पीछे की अंतिम क़िस्त लिखी थी। जय प्रकाश चौकसे के कपूर खानदान और सलीम खान के परिवार से बहुत करीब के संबंध थे।  उनके छोटे पुत्र आदित्य मुंबई में है जो दोपहर की फ्लाइट से इंदौर पहुंचेंगे। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा  उनका पार्थिव शरीर अभी निज निवास E-11 एचआईजी कालोनी, शैफाली जैन नर्सिंग होम के पीछे रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!