ग्वालियर में कार गैरेज में लगी भीषण आग, कबाड़ का सामान जलकर खाक

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Nov, 2024 10:22 AM

fire broke out in garage in gwalior

ग्वालियर जिले में शुक्रवार की देर रात को एक कार गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार की देर रात को एक कार गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई, आपको बता दें कि आग से गैरेज में रखा कबाड़ का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। यह घटना ग्वालियर जिले में आने वाले सेवा नगर पार्क के पास की है, यहां पर यह गैरेज था वहां आसपास कई मकान बने हुए थे। गनीमत यह रही कि आग घरों तक नहीं पहुंची जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया है।

 आसपास रहने वाले लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आपको बता दें की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा जलती हुई वीडियो सिगरेट गैरेज में फेंकने से आग लगी है।

PunjabKesari ग्वालियर थाना क्षेत्र में आने वाले सेवा नगर में रहने वाले अतीक खान एक कार मैकेनिक हैं और उनके घर के पास ही उनका गैरेज है यहां पर काम खत्म करने के बाद अतीक घर चले गए थे। 11:30 बजे उनको सूचना मिली कि गैरेज में आग लग गई है। आग का पता चलते ही अतीक मौके पर पहुंचे जब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी गैरेज में रखा कबाड़ का सामान चलकर राख हो गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!