कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने दी जान, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Sep, 2026 11:20 AM

former congress councilor takes his own life

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से जूझ रहे थे। करीब दो महीने से उनका इलाज चल रहा था।...

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से जूझ रहे थे। करीब दो महीने से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी आत्महत्या की सही वजह की पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। बताया गया कि वह लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, इससे पहले ही उन्होंने घर में फांसी लगाकर जान दी। जिसे देखकर उनकी पत्नी के होश उड़े गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शुरूआती जांच में सामने आया कि बीमारी के चलते मुकेश परेशान रहते थे। हालांकि, पुलिस ने अभी आत्महत्या की सही वजह की पुष्टि नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!