शादी की खुशियां मातम में बदली, खाना खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Jun, 2025 12:19 PM

four members of a family died after eating food

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की उल्टी और दस्त के बाद मौत हो गई है।

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की उल्टी और दस्त के बाद मौत हो गई है। पांच लोगों की हालत गंभीर है जिनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है, यह घटना निराला नगर वार्ड नंबर 9 की है। सूचना पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जांच करने पहुंच गई थी। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने एक महिला ने दम तोड़ दिया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

PunjabKesariउल्टी और दस्त की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम पता लगा रही है कि यह सब कैसे हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी लोग हाल ही में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!