कोचिंग में जन्मदिन मनाकर ब्रिज से कूद गई छात्रा रेलवे ट्रैक पर गिरी, हुई दर्दनाक मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Aug, 2024 01:48 PM

girl student jumped from bridge in ujjain died

उज्जैन जिले में 12वीं की छात्रा ने रेलवे ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली है

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में 12वीं की छात्रा ने रेलवे ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली है, मौके पर मौजूद एक ऑटो चालक ने छात्रा को पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन इससे पहले ही छात्रा कूद गई और रेलवे ट्रैक पर गिर गई। यह घटना मक्सी रोड़ रेलवे ब्रिज की है। छात्रा का नाम प्रिया बताया जा रहा है और उसका आज जन्मदिन था सुबह कोचिंग के लिए वह घर से निकली थी जिसके बाद कोचिंग में जन्मदिन भी मनाया गया।

PunjabKesari
छात्रा ने साथियों को चॉकलेट बांटी फिर उसने 10 बजे सीधे ब्रिज पर पहुंचकर छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने छात्रा के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी, जिसके बाद छात्रा के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। अभी कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ने में भी काफी होशियार थी और दसवीं में उसके 88% बने थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!