Edited By meena, Updated: 08 Sep, 2026 08:55 PM

मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत...
डेस्क : मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 704 रुपये की तेजी आई। इसके साथ सोने की कीमत 1,53,522 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 704 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,522 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,560 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,413.84 डॉलर प्रति औंस हो गया।
इसके साथ ही मजबूत वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,019 रुपये प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,003 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,019 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,708 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.13 डॉलर प्रति औंस रह गई।