भोपाल में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए अच्छी खबर, मौसम विभाग ने दिए अच्छे संकेत

Edited By kirti, Updated: 31 Mar, 2021 12:04 PM

good news for people suffering from heat in bhopal

मध्यप्रदेश में मार्च से इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें भोपाल में अगले दो से तीन दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ जगह पर लू चलने की संभावना जताई...

भोपाल: मध्यप्रदेश में मार्च से इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें भोपाल में अगले दो से तीन दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ जगह पर लू चलने की संभावना जताई थी। हालांकि इसका असर मंगलवार को कुछ कम दिखा। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा चलने से गर्म हवाओं से राहत मिली है।

इससे राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते अगले दो से तीन दिन प्रदेश में गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद फिर 4 से 5 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कई जगह धुंध और नमी के कारण भी तापमान में हल्की गिरावट रिकॉर्ड हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!