राज्य में इन कर्मचारियों को मिली सरकार से सौगात, मंत्रालय से प्रमोशन के आदेश जारी, उत्सव सा माहौल

Edited By Desh Raj, Updated: 02 Jun, 2026 10:39 PM

government employees promotion orders issued by chhattisgarh ministry

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी सौगाक मिली है जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।दरअसल छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति की सौगात देते हुए नई जिम्मेदारियां दी हैं।

(रायपुर): राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी सौगाक मिली है जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।दरअसल छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति की सौगात देते हुए नई जिम्मेदारियां दी हैं।   विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर कई कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। वहीं दूसरी ओर सरकार के इस फैसले से मंत्रालय संवर्ग के कर्मचारियों में उमंग और खुशी का माहौल है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं समझा रहा है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है।

आदेश के मुताबिक रमा दंडोतिया और माया देवी साहू को सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) से अनुभाग अधिकारी (SO) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। मंत्रालयीन कार्यों में लंबे अनुभव और प्रशासनिक निपुणता के आधार पर यह जिम्मेदारी दी गई है।

तीन कर्मचारियों को बनाया गया ASO

वहीं इसके अलावा मंत्रालय संवर्ग के 3 कर्मचारियों को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। मनीषा पंडा, राशदा बानो और राजेश कुमार गुप्ता को ये सौगात मिली है। लिहाजा काफी समय के बाद पदोन्नति की राह देख रहे कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!