10वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन, राज्यपाल ने कहा- 'इसमें सम्पूर्ण भारत के दर्शन होते हैं'

Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Oct, 2019 02:10 PM

governor inaugurates 10th national culture festival

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव देश की विविधता भरी संस्कृति में सामंजस्य बैठाने का अनूठा प्रयास है। इस कला संगम में सम्पूर्ण भारत के दर्शन हो रहे हैं। जिसके चलते राज्यपाल लालजी टंडन ने महा...

जबलपुर (विवेक तिवारी): राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव देश की विविधता भरी संस्कृति में सामंजस्य बैठाने का अनूठा प्रयास है। इस कला संगम में सम्पूर्ण भारत के दर्शन हो रहे हैं। जिसके चलते राज्यपाल लालजी टंडन ने महाकोशल शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित 10वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिले हुए। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत ही एकमात्र देश है, जो तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति को बचाए हुए हैं। विश्व में यूनान, मिश्र, रोम जैसी कई सभ्यताएं और संस्कृति समय के साथ खत्म हो गईं, लेकिन यह भारतीय संस्कृति की अमरता ही है कि आम जनमानस से लेकर सुदूर जंगलों में बसे आदिवासी तक अपनी संस्कृति को बचाए हुए हैं। इसी की बदौलत भारत की पहचान एक विश्वगुरू के रूप में है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन संस्कारधानी में होने से सही मायने में इसकी सार्थकता सिद्ध हुई है। अब तक यह आयोजन महानगरों की शोभा रहा है।

PunjabKesari, 10th National Culture Festival, Governor Lalji Tandon, Union Minister Lalji Tandon, Jabalpur News, Madhya Pradesh News, Punjab Kesari

देश की विविधता भरी संस्कृति को हर क्षेत्र में पहचान मिले, इसके लिए पहली बार इस महोत्सव के लिए बी श्रेणी के शहरों का चयन किया गया है। इसके साथ ही इस मंच पर न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति उपलब्ध कलाकारों को मौका दिया जा रहा है, बल्कि विभिन्न प्रदेशों के क्षेत्रीय कलाकारों को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास किया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय आगे भी इसी दिशा में काम करेगा और देश के गांव-गांव में क्षेत्रीय कलाकारों की मैपिंग होगी। इस दिशा में समाज और सरकारें मिलकर आगे बढ़ेगीं, जिससे देश की संस्कृति मजबूत हो। पटेल ने कहा कि उत्सवों के इस देश की संस्कृति को साझा करने पूरा विश्व आतुर है। हम भी अपनी संस्कृति को एक बार फिर वैश्विक पहचान दिलाएंगे। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वह राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव जैसे उत्सवों से जुड़कर देश की कला और कलाकारों को पहचानें, उन्हें उचित सम्मान दें। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव अरुण गोयल, महापोर डॉ.स्वाति गोडबोले, विधायक श्री अजय विश्नोई, जालम सिंह पटेल, अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, धमेन्द्र लोधी आदि प्रमुख मौजूद थे। उद्घाटन सत्र पर संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद सरभाई ने आभार प्रदर्शन किया।

PunjabKesari, 10th National Culture Festival, Governor Lalji Tandon, Union Minister Lalji Tandon, Jabalpur News, Madhya Pradesh News, Punjab Kesari


नगाड़ा बजाकर महोत्सव का भव्य शुभारंभ...

 महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल लालजी टंडन एवं केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल व  महापौर डॉ. स्वाति गोडबोले ने नगाड़ा बजाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति लोककला के साथ हुई। इसके बाद पंडित विश्व मोहन भट्ट एवं समूह ने संगीत से शमा बांधा। संगीत से सजी इस शाम के दूसरे चरण में श्रीमती शोभना नारायण एवं समूह द्वारा दी गई कथक नृत्य की प्रस्तुति भी लाजवाब रही। सुरमई शाम के इस सफर को आगे बढ़ाते हुए पार्श्व गायक सुरेश वाडकर ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति के साथ राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की इस शाम को संस्कारधानी वासियों के लिए यादगार बना दिया। महोत्सव में संभाग भर से कला प्रेमी पहुंचे और आयोजन का लुत्फ उठाने के साथ ही हस्तशिल्प मेले में खरीदारी की, साथ ही अनेक राज्यों के व्यंजनों का स्वाद लिया।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!