महाकालेश्वर मंदिर में होली पर जमकर उड़ा गुलाल, दूध,दही,घी,शक्कर और फूलों के रस से हुआ महाकाल का पूजन

Edited By meena, Updated: 07 Mar, 2023 03:45 PM

gulal blown up on holi in mahakaleshwar temple

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होली पर मंगलवार तड़के भस्म आरती के लिए 4 बजे कपाट खोले गए

उज्जैन(विशाल सिंह): विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होली पर मंगलवार तड़के भस्म आरती के लिए 4 बजे कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, ताजे फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार कर भगवान के साथ पण्डे पुजारियों ने होली का पर्व मनाया। इस दौरान गर्भगृह में जमकर गुलाल उड़ाया। होली पर भस्म आरती में शामिल हुए भक्त भी रंगों में सराबोर नजर आए।

PunjabKesari
 

भगवान महाकाल को भस्म अर्पित में त्रिनेत्र चंद्र अर्पित कर शेषनाग का रजत मुकुट और मुण्डमाल के साथ रुद्राक्ष की माला सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari
 

महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!