गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष: भाजपा के देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान को लेकर महासमुंद में प्रेस वार्ता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jul, 2026 10:32 AM

guru ravidas ji s 650th birth anniversary year press conference in mahasamund

महासमुंद (सोहेल अकरम): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान को लेकर महासमुंद में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

महासमुंद (सोहेल अकरम): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान को लेकर महासमुंद में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवनभर सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं।

भाजपा संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को पूरे देश में विशेष अभियान के रूप में मना रही है। इसके तहत गांव-गांव और शहरों में संगोष्ठियां, विचार गोष्ठियां, जनसंपर्क अभियान, सामाजिक समरसता कार्यक्रम तथा विभिन्न जनजागरण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य संत रविदास के आदर्शों और उनके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। इसी कड़ी मे महासमुंद जिले में भी अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कार्यकर्ता आमजन से संवाद कर संत रविदास के विचारों का प्रचार-प्रसार करेंगे। प्रेस वार्ता में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!