मातम में बदली शादी की खुशियां: पुलिसकर्मी ने की हर्ष फायरिंग, पत्नी की मौत

Edited By suman, Updated: 15 Apr, 2019 04:42 PM

harsha firing wife s death pirated warrior

पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम ही ले रहा है। अब और मामला सामने आया है झाबुआ में। यहा एक शादी समारोह में

झाबुआ: पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम ही ले रहा है। अब और मामला सामने आया है झाबुआ में। यहां  शादी समारोह में हर्ष फायर करने के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

PunjabKesari

ये है पूरा घटनाक्रम
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कालीदेवी थाना क्षेत्र गोपालपुरा पारेडी की है। यहां राजगढ़ थाने में पदस्थ कॉन्सटेबल अनिल निनामा रविवार को अपने साले के यहां अपने परिवार के साथ शादी में गए थे। जब परिवार के सब लोग नाच रहे थे, तभी अनिल ने एक हर्ष फायर किया और जैसे ही दूसरा हर्ष फायर करने के लिए अपने बंदूक को लोड की। अचानक गोली चल गई और सीधा उनकी पत्नी  को जा लगी। गोली चलते ही सभाग्रह में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में  को राजगढ़ अस्पताल भर्ती करवाया गया । इसके बाद हालत गंभीर होने पर जैसे ही उन्हें धार लेकर पहुंचे इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तार नहीं हो पाई है। वही पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए धार भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि गोली अचानक चली या फिर जान बूझकर चलाई गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!