शादी के 6 महीने बाद दर्दनाक हादसा: पत्नी को लेने जा रहे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By meena, Updated: 29 Jul, 2026 07:00 PM

young man dies in datia six months after marriage

दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के एक 26 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में 28 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को लेने भांडेर जा रहा था...

दतिया (नवल यादव) : दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के एक 26 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में 28 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को लेने भांडेर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

मृतक की पहचान जिगना थाना क्षेत्र के खमेरा गांव निवासी 26 वर्षीय लवकुश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लवकुश शटरिंग का काम करता था और उसकी शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी अपनी ननद के घर भांडेर गई हुई थी। 30 जून को लवकुश बाइक से पत्नी को लेने जा रहा था। इसी दौरान भांडेर रोड पर मोहना स्थित हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले दतिया जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल और बाद में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चलता रहा। करीब 28 दिन तक उपचार के बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

लवकुश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता परमेश्वरी विश्वकर्मा खेती-किसानी के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और सड़क दुर्घटना के संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!