इंदौर में विधायक समर्थक की गुंडागर्दी, कैफे संचालक के साथ की जमकर मारपीट...

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Apr, 2024 11:06 PM

hooliganism of mla supporter came to light in indore

इंदौर जिले के भंवरकुआं क्षेत्र में राऊ विधायक के नाम पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भंवरकुआं क्षेत्र में राऊ विधायक के नाम पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। घटना भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित चाय चौकी कैफे की है। जहां पर एक युवक ने किसी बात को लेकर जमकर मारपीट की है और खुद को राऊ विधायक मधु वर्मा का परिचित होना बताया।

PunjabKesari
आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला और पुरुष कैफे संचालित करते हैं। कैफे में युवक पहुंचा और विवाद कर दोनों से मारपीट करने लगा क्षेत्र की पुलिस पहुंची तो युवक पुलिस के सामने बैट लेकर आगया और हमला करने लगा।


 यह पूरा घटना क्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कैफे संचालक की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!