नेशनल हाइवे पर खौफनाक एक्सीडेंट! पिकअप-बाइक की टक्कर में दो युवकों ने तोड़ा दम

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Nov, 2025 01:56 PM

horrific accident on national highway

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कूड़ा गांव के पास जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाइवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

डिंडोरी। (सुरेंद्र सिंह): जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कूड़ा गांव के पास जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाइवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ़्तार पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पिकअप वाहन में फंस गई और करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। रगड़ के कारण चिंगारियां निकलीं और बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

PunjabKesariसूचना मिलते ही पुलिस इमरजेंसी सेवा 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!