शादी से नाखुश पत्नी का खौफनाक कदम! प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Mar, 2026 07:05 PM

singaroli wife kills husband with lover after 1 month of marriage

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शादी से नाखुश पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतरवा दिया

सिंगरौली (अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शादी से नाखुश पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतरवा दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.मृतक अजय वैश्य सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के खंतरा का रहने वाला था.उसकी शादी पिछले माह 12 फरवरी को सरई थाना क्षेत्र के गन्नई में हुई थी.

7 मार्च शाम को 5 बजे वह अपने ससुराल के लिए बाइक पर घर से निकला था. रास्ते में बोलेरो से आए दो युवकों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने व घटना को रोड एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव के ऊपर बाइक रखकर मौके से भाग गए.

एसपी मनीष खत्री ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक अजय बैस की पत्नी उमा बैस ने पुलिस को पूंछतांछ में बताया कि शादी से पहले ही उसका प्रेम सम्बंध गढ़वा थाना के मिसिरगवां गांव के अमरबहादुर बैस से था.वह मां बाप के द्वारा कराई गई अपनी शादी से खुश नहीं थी.इसलिए उसने पति की हत्या करने की योजना बना डाली.

7 फरवरी को मृतक अजय बैस की पत्नी उमा बैस ने ही ससुराल बुलाया और उधर अपने प्रेमी को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद आरोपी अमरबहादुर बैस ने अपने एक साथी चंदन बैस के साथ पहुंचकर अजय बैस का गमछे से गला घोंटा,पत्थर से सिर पर हमला किया और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए. सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने मामले में 10 हजार रुपए के नगद इनाम की घोषणा की थी.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!