Edited By meena, Updated: 07 Mar, 2026 01:24 PM

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां शिक्षक किसी पराई औरत के घर रंग रेलियां करते महिला के ही पति द्वारा रंगों हाथों पकड़ा गया। सनसनीखेज मामला जिले
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां शिक्षक किसी पराई औरत के घर रंग रेलियां करते महिला के ही पति द्वारा रंगों हाथों पकड़ा गया। सनसनीखेज मामला जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र का है, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। एक शिक्षक को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला घर पर अकेली थी और इसी दौरान आरोपी शिक्षक उससे मिलने पहुंच था। लेकिन तभी अचानक महिला का पति भी आ गया और उसने दोनों को संदिग्ध हालत में देख लिया, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पति ने दरवाजे पर लगाया ताला, पुलिस को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर कोतवाली क्षेत्र के बरती कला कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक को महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने महिला के पति को पहले ही इस बारे में सूचना दे दी थी। जैसे ही पति घर पहुंचा, उसने शिक्षक को महिला के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा। इसके बाद पति ने तुरंत दरवाजे पर ताला लगा दिया ताकि आरोपी वहां से भाग न सके और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शिक्षक काफी समय से महिला पर बुरी नजर रखे हुए था और पहले भी उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर चुका था। लोगों के मुताबिक, जिस समय महिला का पति घर पर नहीं था, उसी दौरान शिक्षक मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। हालांकि इस बार वह रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
पुलिस जांच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। अब यह जांच का विषय है कि आरोपी शिक्षक ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी या फिर दोनों के बीच पहले से कोई संबंध था। इस मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।