प्राथमिक स्कूल टीचर पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, रोते हुए घर पहुंचीं, पुलिस स्कूल से उठाकर टीचर को लाई थाने

Edited By Desh Raj, Updated: 26 Feb, 2026 11:36 PM

primary school teacher accused of molesting girl students

छतरपुर जिले के एक शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से अशोभनीय हरकत करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला ग्राम धोरी गांव की हरिजन बस्ती स्थित स्कूल का है। शिकायत मिलने के बाद ओरछा रोड थाना पुलिस शिक्षक को स्कूल से पकड़कर थाने...

छतरपुर(राजेश चौरसिया ): छतरपुर जिले के एक शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से अशोभनीय हरकत करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला ग्राम धोरी गांव की हरिजन बस्ती स्थित स्कूल का है। शिकायत मिलने के बाद ओरछा रोड थाना पुलिस शिक्षक को स्कूल से पकड़कर थाने ले आई। देर शाम आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

स्कूल से घर कुछ छात्राएं रोते हुए परिजनों के पास पहुंचीं

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार दोपहर स्कूल से घर लौटी कुछ छात्राएं रोते हुए परिजनों के पास पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक कक्षा के दौरान उनके साथ गलत हरकत करता है। परिजनों का कहना है कि इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं, लेकिन इस बार बच्चों की स्थिति देखकर मामला गंभीर लगा।

बताया गया कि बुधवार दोपहर बड़ी संख्या में परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक से सवाल-जवाब किए। स्थिति तनावपूर्ण होती देख डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शिक्षक को थाने ले आई। इस दौरान थाना परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

टीचर ने खुद को बताया निर्दोष

वहीं, शिक्षक ने पूछताछ में आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि स्कूल में मिड-डे मील बनाने को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से विवाद चल रहा है, जिसके चलते उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए हैं और उनके आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!