मंदिर में दीया जलाने जाती थी महिला, पुजारी से हो गई सेटिंग,एक साल तक बने संबंध,अब पति ने रंगे हाथ पकड़ा

Edited By Desh Raj, Updated: 23 Feb, 2026 09:14 PM

husband catches wife red handed with priest

गुना के कैंट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंदिर के एक पुजारी पर महिला को शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर पीड़ित महिला और उसका पति सोमवार को पुलिस...

गुना( मिसबाह नूर):गुना के कैंट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंदिर के एक पुजारी पर महिला को शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर पीड़ित महिला और उसका पति सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित महिला के अनुसार, वह अक्सर मंदिर में दीपक जलाने जाती थी। इसी दौरान उसका परिचय बाँसखेड़ी निवासी मंदिर के पुजारी से हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया, जो पिछले एक साल से चल रहा था। महिला का दावा है कि पुजारी ने उसे शादी करने और उसके दोनों बच्चों को साथ रखने का भरोसा दिलाया था। घटनाक्रम के अनुसार, बीती 20 फरवरी की रात महिला के पति ने अपनी पत्नी और पुजारी को रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद पति दोनों को अपनी मोटरसाइकिल से कैंट थाने लेकर पहुँचा।

महिला का आरोप है कि थाने पहुँचने पर पुजारी अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने दोनों को दो दिन तक थाने में रखा, लेकिन न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही कोई समाधान निकला। महिला अब पुजारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर अड़ी है।

इस पूरे मामले में महिला के पति का रुख भी कड़ा है। पति का कहना है कि अब वह महिला को अपने साथ नहीं रखेगा। उसका कहना है कि या तो पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज हो या फिर वह महिला से शादी करे। पति ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेगा क्योंकि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और अब वह ऐसी स्थिति में महिला को स्वीकार नहीं कर सकता।

महिला के दो बच्चे हैं और पुजारी द्वारा वादे से मुकर जाने के बाद अब महिला के सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पति और पत्नि एफआईआर दर्ज कराने के लिए कैंट थाने के चक्कर काट रहे हैं।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!