Edited By Desh Raj, Updated: 16 Feb, 2026 11:21 PM

मध्य प्रदेश के मंडला में हुए एक शख्स की हत्या से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मरने वाले की पत्नी के साथ अपने प्रेमी को इस वारदात में संलिप्त पाया है। दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर...
(मंडला):मध्य प्रदेश के मंडला में हुए एक शख्स की हत्या से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मरने वाले की पत्नी के साथ अपने प्रेमी को इस वारदात में संलिप्त पाया है। दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये वारदात वैलेंटाइन डे की रात हुई था। टिकरिया थाना क्षेत्र में मिले शख्स सुमित काछी के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सुमित की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी।
14 फरवरी को कूड़ामैली के पास एक युवक के खून से सने शव को मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान जबलपुर के रहने वाले सुमित काछी के तौर पर हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु की थी।
शुरुआत में मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात बदमाशों ने लूट इरादे से उसके पति पर हमला किया था। लेकिन पुलिस को इस थ्यूरी पर विश्वाश नहीं हुआ। पुलिस जांच आगे बढ़ी तो कई तथ्यों पर गौर किया गया।
पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी सूर्यकांत के साथ मिलकर सुमित को रास्ते में रोकने की योजना बनाई। पहले उसे घायल अवस्था में सहारा देने का बहाना बनाया गया, फिर उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया।
पति सुमित ने ही कराई थी सूर्यकांत से पत्नी की मुलाकात
दरअसल प्रेमी सूर्यकांत से जमुना की पहचान पति सुमित ने ही कराई थी। सूर्यकांत पास के मंदिर में पुजारी का काम करता था। इसी दौरान दोनों मे नजदीकी बढ़ गई। सुमित को इस बात की भनक लगी तो फिर अंजाम खतरनाक नतीजे पर खत्म हुआ। लिहाजा एसपी ने तकनीक और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।