Google पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, शिक्षक की पत्नी से 1.59 लाख की Online ठगी

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 15 Feb, 2026 12:38 PM

searching doctor s number on google costs family 1 59 lakh in online fraud

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक परिवार को गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने डॉक्टर का स्टाफ बनकर बात की और इलाज के नाम पर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराकर 1...

शहडोल (कैलाश लालवानी): शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक परिवार को गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने डॉक्टर का स्टाफ बनकर बात की और इलाज के नाम पर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराकर 1 लाख 59 हजार रुपये की ठगी कर ली।

PunjabKesari, Online Fraud, Google Search Scam, Doctor Appointment Scam, Cyber Crime India, Shahdol News, Madhya Pradesh Crime

जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी निवासी शिक्षक शिवेश कुमार सिंह के छोटे बेटे का इलाज नागपुर में चल रहा है। बेटे की तबीयत खराब होने पर उसकी मां आरती सिंह डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च कर रही थीं। इसी दौरान उनका कॉल असली डॉक्टर की बजाय साइबर ठगों के पास पहुंच गया। ठगों ने खुद को डॉक्टर का स्टाफ बताते हुए महिला को विश्वास में लिया और एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही महिला ने ऐप डाउनलोड किया, ठगों ने चरणबद्ध तरीके से उनके बैंक खाते से रकम निकालनी शुरू कर दी। पहले दो बार में 50-50 हजार रुपये और फिर एक बार में 59 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इस तरह कुल 1,59,000 रुपये की ठगी हो गई।

महिला की एक छोटी सी चूक से न केवल परिवार की मेहनत की कमाई चली गई, बल्कि डॉक्टर का अपॉइंटमेंट भी नहीं मिल सका। अब शिक्षक पिता बीमार बेटे के इलाज और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। एडिशनल एसपी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। महिला द्वारा गूगल पर सर्च किया गया नंबर ठगों के पास कनेक्ट हो गया था। मामले की जांच साइबर सेल के माध्यम से की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!