पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर डाली अपने हेड कॉन्स्टेबल पति की हत्या, फिर नदी के किनारे गाड़ दिया शव, ऐसे हुआ खुलासा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 05 Feb, 2026 02:26 PM

love affair turns deadly woman along with lover murders husband in balrampur

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां 2 बच्चों की मां ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी और दोनों ने पहले ही छिपकर शादी कर ली थी।...

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां 2 बच्चों की मां ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी और दोनों ने पहले ही छिपकर शादी कर ली थी। इसी रिश्ते के चलते पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतिसेमर का है। 29 जनवरी 2026 को ग्रामीणों ने सेंदुर नदी के किनारे एक सड़ा-गला शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें पाए जाने के बाद हत्या की पुष्टि हुई। 31 जनवरी 2026 को शव की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा (51) के रूप में हुई। वह रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सालियापारा का रहने वाला था और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में पदस्थ था। जांच में सामने आया कि विश्वनाथ ने करीब 10–12 साल पहले बलरामपुर में पोस्टिंग के दौरान क्लॉस्टिका केरकेट्टा (31) से दूसरी शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। वर्ष 2024 में बच्चों की पढ़ाई के लिए क्लॉस्टिका रायपुर शिफ्ट हो गई थी। वहीं, विश्वनाथ की पहली पत्नी रायगढ़ में रहती थी और उसे दूसरी शादी की जानकारी नहीं थी।

इस बीच वर्ष 2023 में क्लॉस्टिका की पहचान फेसबुक के जरिए विवेक टोप्पो (31) से हुई, जो पहले से शादीशुदा था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में तातापानी मंदिर में छिपकर शादी कर ली। जब विश्वनाथ को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो तीनों के बीच आए दिन विवाद होने लगे। क्लॉस्टिका अपने बॉयफ्रेंड विवेक के साथ रहना चाहती थी, इसी वजह से दोनों ने मिलकर विश्वनाथ की हत्या का प्लान बनाया। विवेक ने साजिश के तहत विश्वनाथ को बलरामपुर बुलाया। 12 जनवरी 2026 को विश्वनाथ छुट्टी लेकर दंतेवाड़ा से सतिसेमर पहुंचा। 14 जनवरी 2026 को विवेक ने उसे सेंदुर नदी किनारे बुलाया और धोखे से लोहे की खुरपी से सिर पर हमला कर दिया। मौके पर ही विश्वनाथ की मौत हो गई। इसके बाद विवेक शव को नदी के दूसरे किनारे ले गया और रेत में गाड़ दिया।

शिनाख्त छिपाने के लिए विवेक ने मृतक का मोबाइल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज छिपा दिए। वारदात के बाद वह सामान्य जीवन जीता रहा। वहीं, घटना के समय क्लॉस्टिका रायपुर में थी। 22 जनवरी को वह सतिसेमर पहुंची और पड़ोसियों से अपने पति के बारे में झूठी जानकारी जुटाने की कोशिश करती रही। तकनीकी सबूत और पूछताछ के आधार पर ASP विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!