पत्नी निकली मास्टरमाइंड...पति का कटर से रेता गला! इस आदत से परेशान होकर रची साजिश, अंधे कत्ल का खौफनाक खुलासा

Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2026 01:05 PM

wife turns out to be the mastermind  a horrifying revelation in the datia blin

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के चिरूला थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सनसनीखेज खुलासे में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं...

दतिया (नवल यादव) : मध्य प्रदेश के दतिया जिले के चिरूला थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सनसनीखेज खुलासे में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने अपने मित्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

19 फरवरी को ग्राम फुलरा रोड, कालापहाड़ रेंज में एक व्यक्ति का धारदार हथियार से गला कटा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान नहीं हो सकी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराए जाने पर मृतक की शिनाख्त ग्वालियर निवासी 39 वर्षीय कल्याण सिंह राणा के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज की। ग्वालियर से दतिया तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, साइबर सेल की सहायता ली गई और परिजनों से पूछताछ की गई।

जांच में सामने आया कि मृतक शराब का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट कर पैसों की मांग करता था। घरेलू कलह से परेशान पत्नी ने अपने परिचित अमित सूरी, निवासी शिंदे की छावनी ग्वालियर, को पूरी बात बताई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

18 फरवरी को पत्नी ने पति को डबरा में बागेश्वर दर्शन के बहाने बुलाया। रास्ते में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने मिलकर पहले उसका गला दबाया और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे ले गए। पुलिस के अनुसार, बाद में अमित सूरी ने कटर से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चिरूला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के खुलासे में शामिल पुलिस टीम की अधिकारियों ने सराहना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!