Edited By meena, Updated: 07 Jan, 2023 04:53 PM

कोरोना वायरस की वापसी से एक बार फिर से दहशत का माहौल है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। इसी बीच जबलपुर में कोरोना वायरस ने एंट्री की है। जहां ऑस्ट्रेलिया से
जबलपुर: कोरोना वायरस की वापसी से एक बार फिर से दहशत का माहौल है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। इसी बीच जबलपुर में कोरोना वायरस ने एंट्री की है। जहां ऑस्ट्रेलिया से आई 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब महिला के 40 वर्षीय पति भी कोविड पॉजिटिव आया है। इसके साथ जबलपुर में एक्टिव केस की संख्या दो हो चुकी है।
22 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया में आर्किटेक्स का काम करने वाली महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ मुंबई आई थी। जहां से वह जबलपुर अपने माता-पिता के पास पहुंची थी। गुरुवार को सर्दी-खांसी होने पर पति के साथ कोरोना टेस्ट कराया। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को घर में आइसोलेट कर दिया। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में महिला के पति को भी पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद पति को भी होम आइसोलेट कर दिया गया है।
स्वास्थ्य संचालक डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि महिला और उसके पति के बाद अब उनके साथ ऑस्ट्रेलिया से आए दोनों बच्चों का भी कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। साथ ही जबलपुर में रह रहे महिला के माता-पिता का भी टेस्ट लैब में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीज की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री भी तलाशने की कोशिश कर रहा है।