पत्नी की हत्या कर बेटे को फोन लगाकर बोला- मैंने तेरी मम्मी को मार डाला, पहली पत्नी बनी हत्या का कारण
Edited By meena, Updated: 12 May, 2022 06:12 PM

तलाक होने के बाद भी पति पहली पत्नी से मिलता था इसी बात को लेकर पति और दूसरी पत्नी में विवाद होते थे। दूसरी पत्नी इस बात की आपत्ति लेती थी बुधवार रात को हुए विवाद के बाद पति ने अपनी दूसरी पत्नी का गला घोट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने अपने बेटे...
उज्जैन(विशाल सिंह): तलाक होने के बाद भी पति पहली पत्नी से मिलता था इसी बात को लेकर पति और दूसरी पत्नी में विवाद होते थे। दूसरी पत्नी इस बात की आपत्ति लेती थी बुधवार रात को हुए विवाद के बाद पति ने अपनी दूसरी पत्नी का गला घोट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने अपने बेटे को फोन कर उसकी मां की हत्या की सूचना भी दी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी अभी फरार है।
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि कपड़े के व्यापारी राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाले दिनेश चौहान का पहली पत्नी रेखा चौहान से तलाक होने के बाद उसने लीलाबाई उम्र 35 वर्ष से दूसरी शादी की थी। इस बीच दिनेश ने तलाक हो जाने के बाद भी रेखा से मिलना जुलना शुरू कर दिया था। इस बात से उसकी दूसरी पत्नी लीला भाई को पता चली तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

लीलाबाई हमेशा रेखा से मिलने पर आपत्ति लेती थी। बुधवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। बाद में दिनेश ने लीला बाई को किसी काम से रामघाट तक चलने का हवाला देकर उसके ईदगाह के सामने वीर नगर वाले किराए के मकान ले आया। यहां पर दिनेश ने लीलाबाई की गला घोटकर हत्या कर दी हत्या के बाद दिनेश मकान पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

पिता ने बेटे को फोन पर दी मां को मारने की सूचना
दिनेश ने लीला बाई की हत्या करने के बाद बेटे हर्षित को फोन पर उसकी मां का गला घोट कर मारने की सूचना दी थी। दिनेश ने कहा कि मकान पर ताला लगा है। चाबी खिड़की पर रखी है लेकिन बेटे ने इसे मजाक समझा जब काफी देर तक उसकी मां वापस नहीं लौटी तो हर्षित ने फिर दिनेश चौहान को फोन लगाकर बात की जानकारी ली। एक बार फिर दिनेश ने उसकी मां को गला घोट कर मारने की बात कही। इसके बाद बेटा हर्षित जब वीर नगर वाले मकान पहुंचा और चौकीदार के माध्यम से दरवाजा खुलवाया तो उसे मां की लाश मिली। पुलिस ने गुरुवार को सुबह लाश पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाई। वहीं आरोपी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
Related Story

छतरपुर में दबंगों ने आदिवासी किसान की पीट-पीटकर की हत्या,बेटी की सगाई से पहले उठी पिता की अर्थी

उज्जैन में गुरकीरत मनोचा के परिजनों के आंसू पोंछने पहुंचे CM मोहन,कहा-सरकार मदद करेगी, कनाडा में...

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री की पत्नी का निधन, राजनीति में शोक की लहर

MP के छात्र की कनाडा में दर्दनाक मौत, कार से कुचलकर हत्या का आरोप

खामनेई की मौत पर संत समाज का बड़ा बयान ‘धर्मगुरु की हत्या किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं’

गाँव के दबंग की करतूत, आदिवासी बुजुर्ग की पीट-पीटकर कर दी हत्या

कारोबारी संजय जैन को बिश्नोई गैंग की जान से मारने की धमकी,पहले 10 करोड़ की मांग,फिर फोन नहीं उठाने...

BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने थाने जाकर मांगी सुरक्षा

MP में 200 बेटियों की एक साथ शादी, CM मोहन यादव बोले- बेटियों का कन्यादान सबसे बड़ा पुण्य

दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री की पत्नी का निधन, CM मोहन ने जताया गहरा शोक