BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने थाने जाकर मांगी सुरक्षा

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Mar, 2026 11:05 PM

rakesh sen threatened congress pushes for urgent investigation

महिला दिवस पर सार्वजनिक मंच से खुद को जान से मारने की साजिश बताने वाले भिलाई के बीजेपी विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

भिलाई: महिला दिवस पर सार्वजनिक मंच से खुद को जान से मारने की साजिश बताने वाले भिलाई के बीजेपी विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विधायक ने 8 मार्च को महिला दिवस के कार्यक्रम में दावा किया था कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव की पीली फाइल दिखाई, जिसमें कथित तौर पर उनकी हत्या की साजिश करने वालों के नाम थे।

जहर और एक्सीडेंट की धमकी!

रिकेश सेन ने कहा कि उन्हें जहर देकर मारने या सड़क दुर्घटना की तरह दिखाने की साजिश की गई। उन्हें सलाह दी गई कि अकेले घर से बाहर न निकलें और किसी के यहां भोजन न करें।

विधानसभा में भी उठी आवाज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शून्यकाल में विधायक की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए सरकार से स्पष्ट बयान देने की मांग की। उन्होंने कहा, “अगर प्रदेश का सत्ताधारी दल का विधायक खुद असुरक्षित महसूस कर रहा है, तो यह गंभीर मामला है।

पीली फाइल का विवाद

बीजेपी नेता जयप्रकाश यादव पर नौकरी के नाम पर 16 लाख रुपए ठगी का मामला दर्ज है। आरोप है कि उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए और बाद में इसे विधायक रिकेश सेन पर फेंकने की कोशिश की।

कांग्रेस का ऐक्शन

कांग्रेस नेताओं ने सुपेला थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। पार्टी ने कहा कि एक हफ्ते बाद भी पीली फाइल की जांच नहीं हुई, जिसमें साजिशकर्ताओं के नाम दर्ज थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!