प्याले में मौत बनकर आई सुबह की चाय, पीते ही पति पत्नी ने तोड़ा दम

Edited By meena, Updated: 21 Nov, 2020 06:23 PM

husband wife dies after drinking poisonous tea

अशोकनगर के मुंगावली में एक परिवार के लिए सुबह की चाय मौत साबित हुई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी दोनों ने सुबह चाय पी जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की...

अशोकनगर(भारतेंदु बैस): अशोकनगर के मुंगावली में एक परिवार के लिए सुबह की चाय मौत साबित हुई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी दोनों ने सुबह चाय पी जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला जांच में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच में लिया है।

PunjabKesari

दरअसल, मुंगावली के बार्ड क्रमांक 9 कछियाना मोहल्ला निवासी किशन सेन उम्र 70 साल की पत्नी  कोमल बाई उम्र 65 साल ने सुबह चाय बनाकर पी। चाय पीते ही उनकी हालत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह चाय में गलती से चाय पत्ती की कीटनाशक (जहरीला पदार्थ) मिल जाने से दोनों की मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ अमित आर्य ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने मामला जांच में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच में लिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!