ओंकारेश्वर मंदिर में बड़ा विवाद! सुबह 9 बजे बाद पंडितों के प्रवेश पर रोक, पुजारियों का विरोध

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Jul, 2026 12:24 PM

omkareshwar temple faces fresh controversy

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार को सुबह 9 बजे के बाद अधिकृत पंडितों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया।

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार को सुबह 9 बजे के बाद अधिकृत पंडितों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने कई पंडितों को मंदिर की ओर जाने से रोक दिया, जिसके बाद पुजारियों ने खंडवा कलेक्टर से हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की है।

पंडित राधे तिवारी और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पंडित नवल किशोर शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे के बाद जब वे मंदिर जा रहे थे, तो टी-पॉइंट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश हैं कि सुबह 9 बजे के बाद किसी भी पंडित को टी-पॉइंट से आगे मंदिर की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesariइस फैसले से नाराज पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं — अधिकृत पंडितों को मंदिर में निर्बाध प्रवेश दिया जाए। यजमानों के साथ जलाभिषेक की अनुमति पहले की तरह बहाल की जाए। अभिषेक हॉल में विधिवत पूजन-अर्चन की व्यवस्था पुनः शुरू की जाए।

पंडितों का कहना है कि सुबह 9 बजे के बाद भी दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ और जलाभिषेक के लिए ओंकारेश्वर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रवेश पर रोक से श्रद्धालुओं और पंडितों, दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की जानकारी खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को दी गई है। कलेक्टर ने पंडितों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रशासन या मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। लिखित आदेश के अभाव में स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है। पंडितों ने प्रशासन से स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की है, ताकि मंदिर की परंपरा और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!