Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Mar, 2025 11:56 AM

Imarti Devi touched the feet of the female TI
डबरा। (भरत रावत):मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री इमरती देवी का एक अलग अंदाज सामने आया जब उन्होंने पिछोर थाना प्रभारी (TI) बलविंदर सिंह ढिल्लन के पैर छुए। यह भावनात्मक क्षण होली मिलन समारोह के दौरान हुआ, जहां इमरती देवी ने इसे संस्कार और सम्मान की परंपरा से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा -"हमारी संस्कृति में छोटी बहनों को सम्मान दिया जाता है। होली, दीपावली और अन्य शुभ अवसरों पर यदि कोई छोटी बहन समान हो, तो उसके पैर छूने में कोई हर्ज नहीं है। पुलिस हमारी सुरक्षा करती है, इसलिए हमें उनका भी सम्मान करना चाहिए।"
मीडिया के सामने अपनी भावना प्रकट करते हुए इमरती देवी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि राजनीति में संस्कार धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं, लेकिन वह अपनी परंपराओं को जीवित रखेंगी। सोशल मीडिया पर यह घटना चर्चा का विषय बन गई। कुछ लोगों ने इसे संस्कारों का परिचायक बताया, तो कुछ ने इसे राजनीति से जोड़कर देखा। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीति और प्रशासन के बीच आपसी सम्मान का नया उदाहरण पेश किया है।