ससुर और बहु बैठकर छलका रहे थे जाम, नाती का खौला खून, कर दिया रुह को कंपाने ावाला कांड

Edited By Desh sharma, Updated: 20 Dec, 2025 07:01 PM

in rewa a grandson murdered his grandfather

रीवा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए। यहां पर एक  नाती ने डंडे से पीट-पीटकर अपने दादा की जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है।

रीवा(गोविंद सिंह): रीवा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए। यहां पर एक  नाती ने डंडे से पीट-पीटकर अपने दादा की जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। दरअसल ससुर और बहू बैठकर शराब पी रहे थे  

ससुर और बहू बैठकर पी रहे थे शराब

जानकारी के मुताबिक ससुर और बहू बैठकर शराब पी रहे थे और नाती ने डंडे से पीटकर दादा को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला बिछिया थाना क्षेत्र का है, जहां बहू के साथ जाम छलका रहे ससुर को उसके नाती ने हमेशा के लिए गहरी नींद सुला दिया।  यह वारदात दोपहर तकरीबन 3  बजे की है, दिनदहाड़े हुए इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

PunjabKesari

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के दूसरे नाती ने बताया कि उसके बाबा ने बैंक से पैसे निकाले थे और अपनी बहू के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच वो अपनी मां से विवाद करने लगा । जब मृतक श्रीनिवास साकेत ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी करण साकेत ने उसके ऊपर डंडे से हमला कर दिया। वो तब तक पिता को पिटता रहा जब तक उसकी मौत  नहीं हो गईं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आऱोपी को हिरासत में ले लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची, नशे में धुत्त महिला वहीं  बैठी थी, लेकिन आरोपी पुत्र वहां से फरार हो गया । दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि थाना प्रभारी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । लेकिन इस वारदात के बाद ससुर और बहू के शराब पीने को लेकर भी खुब चर्चाएं हो रही हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!