नए साल के पहले ही दिन कइयों के कटे चालान! घर से बाहर निकलने से पहले लगा लीजिए मास्क

Edited By meena, Updated: 01 Jan, 2022 07:34 PM

indore corporation collected fine from people walking without masks

अगर आप नए साल से इंदौर में बगैर मास्क के घूम रहे हैं तो सावधान हो जाइए... नए साल के पहले दिन से ही दिन नगर निगम ने मास्क की अनिवार्यता को लेकर सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने 56 दुकान सहित शहर के कई इलाकों में सख्ती दिखाते...

इंदौर(सचिन बहरानी): अगर आप नए साल से इंदौर में बगैर मास्क के घूम रहे हैं तो सावधान हो जाइए... नए साल के पहले दिन से ही दिन नगर निगम ने मास्क की अनिवार्यता को लेकर सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने 56 दुकान सहित शहर के कई इलाकों में सख्ती दिखाते हुए बिना मास्क के घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूली करती दिखाई दी। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा। साथ ही कई जगह विवाद की स्थिति भी बनी।

PunjabKesari

बढ़ते कोरोना मरीजों की तादात को देखते हुए जहां एक ओर नाईट कर्फ्यू लागू किया गया है वहीं बिना मास्क के घूमने पर जुर्माना भी वसूलने का आदेश जारी है। इसी कड़ी में इंदौर नगर निगम नए साल के पहले दिन ही मास्क की अनिवार्यता को लेकर सख्ती पर उतर आई। शनिवार की सुबह से ही नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में मास्क की अनिवार्यता को लेकर अभियान चलाते दिखाई दी।

PunjabKesari

नगर निगम की टीम 56 दुकान पर भी पहुंची और यहां जो लोग बिना मास्क के दिखाई दिए उनसे जुर्माने के तौर पर 200 रुपये वसूले गए। नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान कई लोग नाराज भी दिखाई दिए। इसका असर यह रहा कि कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। जुर्माना वसूलने के दौरान कई लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ बहस भी की। बावजूद इसके नगर निगम ने बिना मास्क घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!