तीन आरोपियों को लाने इंदौर पुलिस गुजरात रवाना, नकली रेमडेसिवीर मामले में होंगे बड़े खुलासे

Edited By meena, Updated: 18 May, 2021 11:10 AM

indore police left for gujrat to bring three accused

इंदौर के विजय नगर की पुलिस गुजरात से रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपियों को लाने के लिए आज रवाना हुई। ग्लूकोस और नमक से नक़ली रेमडेसिविर बनाने वाली फैक्ट्री के संचालक आरोपी पुनीत शाह, कौशल वोरा, और सुनील मिश्रा...

इंदौर(सचिन बहरानी):  इंदौर के विजय नगर की पुलिस गुजरात से रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपियों को लाने के लिए आज रवाना हुई। ग्लूकोस और नमक से नक़ली रेमडेसिविर बनाने वाली फैक्ट्री के संचालक आरोपी पुनीत शाह, कौशल वोरा, और सुनील मिश्रा को गुजरात से इंदौर लेकर आएगी। इंदौर विजय नगर पुलिस की सूचना पर तीनों आरोपी गुजरात के मोरबी में पकड़ाए थे।

PunjabKesari

आरोपी सुनील मिश्रा जो कि मध्य प्रदेश के रीवा का मूल रूप से निवासी है वर्तमान में इंदौर में रह रहा था उसने इंदौर और जबलपुर सहित कई शहरों में नक़ली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचे थे। इंदौर आईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ इंदौर के विजय नगर थाने में है केस दर्ज है। जल्द ही आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर पुलिस लेकर आएगी और नकली इंजेक्शन में बड़े खुलासे होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!