गौरव का क्षण! इंदौर की महिला जापान में शिवाजी प्रतिमा अनावरण में होंगी शामिल

Edited By meena, Updated: 06 Mar, 2025 05:18 PM

indore woman will participate in shivaji statue unveiling in japan

छत्रपति शिवाजी महाराज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं...

इंदौर (सचिन बहरानी) : छत्रपति शिवाजी महाराज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। अष्ट धातु से बनी शिवाजी महाराज की 8 फुट ऊंची प्रतिमा जापान की राजधानी टोक्यो में 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर लगने जा रही है। भारत देश में छत्रपति शिवाजी महाराज को देवतुल्य अर्थात भगवान के समान माना जाता है। इसलिए जापान भेजनें से पहले प्रतिमा को 12 राज्यों में इंडो- जापान शिव स्वाभिमान रथ यात्रा के अंतर्गत सातारा से दिल्ली तक भ्रमण करवाया गया ताकि हर शिव भक्त उनके प्रेरणा स्त्रोत छत्रपति शिवाजी महाराज के दर्शन कर सके। प्रतिमा को कुछ दिन पहले फ्लाइट से जापान भेजा गया।

इंदौर के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि जापान में होने वाले इस भव्य आयोजन में पूरे भारत से केवल 40 प्रतिष्ठित व्यक्ति ही इसमें शामिल होने जा रहे हैं और पूरे मध्यप्रदेश से केवल स्वाति युवराज काशीद ही इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने जा रही है। "आम्ही पुणेकर" संस्था द्वारा प्रतिमा अनावरण में भारत से नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, देवेंद्र फर्नीडीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार सहित कई चर्चित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

अखिल भारतीय मराठा महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति युवराज काशीद इंदौर से इस भव्य समारोह में शामिल होने टोक्यो जा रही है। स्वाति काशीद की नेतृत्व क्षमता और समाज को धर्म के प्रति प्रेरित करने की सोच और समर्पण से वह कम समय में ही इंदौर के साथ साथ भारत भर में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अपने धर्म के लिए समाज को जागरूक करने के उदेश्य से स्वाति युवराज काशीद वर्ष 2023 में स्वराज्य स्वाभिमान यात्रा का नेतृत्व कर चुकी है जिसके अंतर्गत वह जीजामाता की जन्मस्थली सिंदखेड़ महाराष्ट्र से मिट्टी एवं कलश ले कर इंदौर तक लगभग 300 महिलाओं के साथ 400 किलोमीटर पद यात्रा कर छत्रपति शिवाजी महाराज की माताजी जीजामाता की प्रतिमा को तीन पुलिया चौराहे पर लगाया और चौराहे का नाम बदलकर जीजामाता चौक रखा गया।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!