Edited By meena, Updated: 24 Sep, 2022 06:51 PM

कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान कहा कि महाराज जब कांग्रेस में थे तब कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चा जरूर होती थी लेकिन जब से महाराज का प्रवेश भाजपा में हुआ है तब से आप देख सकते है कि भाजपा की स्थिति क्या हुई है...
निवाड़ी(कृष्णकांत बिरथरे): कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान कहा कि महाराज जब कांग्रेस में थे तब कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चा जरूर होती थी लेकिन जब से महाराज का प्रवेश भाजपा में हुआ है तब से आप देख सकते है कि भाजपा की स्थिति क्या हुई है हमारे ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा असंतुष्ट है। बुंदेलखंड में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलग किस्से हैं। मामू अलग चल रहे हैं और महाराज अलग चल रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय का अलग ही एक रोल चर्चा में है भाजपा के भी तीन गुट हो गए है एक है शिवराज भाजपा, दूसरी महाराज भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रदेशभर में चर्चा है कि सीएम के पद में परिवर्तन होने वाला है, प्रदेशाध्यक्ष के पद में परिवर्तन होने वाला है। लेकिन इसके विपरीत अगर आज हम देंखे तो पूरी कांग्रेस एकमत है कि हमारे नेता कमलनाथ हैं। सीएम पद के लिए हमारा जो चेहरा रहेगा वो कमलनाथ रहेगा। पूरी कांग्रेस उनके पीछे खड़ी है। चाहे दिग्विजय सिंह है तो चाहे अरुण सिंह यादव, पचौरी, राहुल अजय सिंह, भूरिया या कांग्रेस को कोई भी नेता कमलनाथ के साथ है।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह एक दिवसीय प्रवास दौरान मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी ओरछा में पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए ये बाते कहीं। भाजपा की आज की स्थिति का जिक्र करते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि मैं तो स्पष्ट कहूंगा कि जो पाप करके राज करने की कोशिश करेंगा वो कभी सफल नहीं हो पाएगा। मध्य प्रदेश की जनता ने पहले भी कांग्रेस को चुना था और कमलनाथ सीएम बने थे लेकिन जो भाजपा की सरकार बनी है वो सौदे की सरकार है। ये लेनदेन से बनी है।