आंतरिक कलह पर जीतू और हरीश चौधरी ने मिलाए सुर, कहा- कांग्रेस में सब ठीक, हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, भाजपा हमें न सिखाएं

Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2025 07:24 PM

jitu and harish chaudhary joined forces on the internal conflict

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच तकरार खबरों के बीच कांग्रेस...

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच तकरार खबरों के बीच कांग्रेस में सबकुछ ठीक होने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस में अंदरूनी कलह की अफवाहों की खबरों को गलत बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी में सबकुछ ठीक होने की बात कही है। वहीं भाजपा को नसीहत देते हुए कहा है कि हमें सिखाने की जरूरत नहीं है।

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का बयान जिला संगठन मंत्री की नियुक्तियों को रद्द करने पर कहा ये कांग्रेस की आंतरिक प्रक्रिया है। मैं नाराज नहीं हूं। व्यक्ति का नहीं, कांग्रेस में संगठन के मायने होते हैं। हम राहुल गांधी के सिपाही हैं। नियुक्तियों के रद्द करने के लिए कोई ना कोई कारण होगा। आंतरिक कारण से नहीं बताया जा सकता। सुधार होकर सही सूची जारी होगी। वहीं भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हमें ना सिखाए। हम जवाहर लाल नेहरू के वंशज हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि बीजेपी संगठन अवैधानिक ढंग से चल रहा है। वहीं जीतू पटवारी ने कहा पार्टी के अंदर एक व्यवस्था है। सब बढ़िया है। एक दो दिन में नियुक्तियां हो जाएगी।

दरअसल, हाल ही में जीतू पटवारी द्वारा की गई संगठनात्मक नियुक्तियों को रद्द करके हरीश चौधरी जीतू पटवारी पत्र लिखा। पत्र में लिखा कि  “अब से कोई भी नियुक्ति मेरी लिखित अनुमति के बिना न हो। यह पत्र वायरल होते ही कांग्रेस में अंदरूनी कलह की खबरें वायरल हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!