सपा प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- लोकतंत्र को पूर्ण रुप से खत्म करना चाहती है भाजपा

Edited By meena, Updated: 06 Apr, 2024 02:43 PM

jitu patwari angry over cancellation of nomination of sp candidate

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है...

देवास(एहतेशाम कुरेशी) : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस नेता व पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लोकतंत्र को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप को वोट ही ना देना पड़े एक ही व्यक्ति को वोट देना पड़े तो लोकतंत्र खत्म होगा, भाजपा लोकतंत्र खत्म करना चाहती है उसकी हत्या करना चाहती है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय का केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व मंत्री कराड़ा सिंह जैसे कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

भाषण के दौरान जीतू पटवारी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, सोचो अगर एक ही पार्टी हो और तुम्हें कोई भी वोट डालने ना दिया जाए तो क्या होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!