Edited By meena, Updated: 09 Mar, 2026 05:24 PM

राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं...
रायपुर: राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने बीजेपी से लक्ष्मी वर्मा को प्रमाणपत्र दिया।
बता दें कि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की सदस्य हैं। इसके अलावा वह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। छत्तीसगढ़ में महिला वर्ग में उनकी पकड़ बेहद मजबूत है और वे राजनीति में भी सक्रिय नेत्री है। लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और बीजेपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। बीजेपी हाईकमान ने राज्यसभा सीट के लिए हुए मंथन के बाद 7 नामों के पैनल में से तीन नामों को फाइनल लिस्ट में शामिल किया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी और नारायण चंदेल का नाम शामिल था। जिसके बाद बीजेपी ने राजनीति में 30 साल से सक्रिय रहीं लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने का फैसला किया।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम भी निर्विरोध विजेता घोषित हुई है। इस मौके पर राजनीतिक सौहार्द का भी एक सकारात्मक संदेश देखने को मिला। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं।