राज्यसभा चुनाव 2026: दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई फूलोदेवी नेताम, कांग्रेस में जश्न का माहौल

Edited By meena, Updated: 09 Mar, 2026 05:02 PM

rajya sabha elections 2026 phoolodevi netam elected to rajya sabha for the seco

कांग्रेस की दिग्गज आदिवासी नेत्री और बस्तर क्षेत्र की वरिष्ठ नेता फूलोदेवी नेताम दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गई हैं। उनके खिलाफ कोई प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मैदान में नहीं होने के कारण उनका

रायपुर : कांग्रेस की दिग्गज आदिवासी नेत्री और बस्तर क्षेत्र की वरिष्ठ नेता फूलोदेवी नेताम दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गई हैं। उनके खिलाफ कोई प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मैदान में नहीं होने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। निर्वाचन के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें आधिकारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और उन्होंने फूलोदेवी नेताम को जीत की बधाई दी।

भाजपा की लक्ष्मी वर्मा भी निर्विरोध बनीं राज्यसभा सांसद

राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राजनीतिक सौहार्द का भी एक सकारात्मक संदेश देखने को मिला। दोनों ही नेताओं के निर्विरोध चुने जाने से राज्य की राजनीति में एक अहम संदेश गया है।

नक्सली हमले में बची थीं फूलोदेवी नेताम

फूलोदेवी नेताम छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के एक काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं की जान चली गई थी। उस समय फूलोदेवी नेताम भी उस काफिले में मौजूद थीं, लेकिन वह हमले में सुरक्षित बच गई थीं। इसके अलावा वह कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं और बस्तर क्षेत्र से आने वाली एक सशक्त आदिवासी आवाज मानी जाती हैं।

लक्ष्मी वर्मा का लंबा राजनीतिक अनुभव

भाजपा की राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1990 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेकर की थी। वर्ष 2000 में उन्हें रायपुर के तत्कालीन सांसद रमेश बैस का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया, जिससे उन्हें राजनीतिक कार्यों का व्यापक अनुभव मिला। इसके बाद 2001 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। वर्ष 2010 से 2014 के बीच वह भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य रहीं। वहीं 2021 से 2025 तक उन्होंने भाजपा छत्तीसगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!